कुछ
मिलते-जुलते, हम-शक्ल उर्दू लफ्ज़ ग़लतफ़हमियाँ शक़--शुबा पैदा करते है | ये ब्लॉग ऐसे लफ़्ज़ों इकट्ठा करने की तथा देवनागरी लिपि में पेश करने की एक बामअनी मुनकसिर कोशिश है| आसानी बेहतर समझ के लिए हिंदी अंग्रेजी शब्दों को भी समाहित किया गए हैं इस मजमूये में |

इस ब्लॉग निम्न दो पेज़ में बांटा गया है :

1. उर्दू के अन्य उर्दू लफ़्ज़ों से मिलते-जुलते शब्द

2. उर्दू के हिंदी व अंग्रेजी से मिलते-जुलते शब्द

ये संकलन मेरे निजी, व्यवहारिक जानकारियों कुछेक डिक्शनरी, शब्दकोश, लुगत आदि की बुनियाद पे तैयार किया गया है | ऐसे संकलनों में लगातार सुधार सुझाव की गुंजाइश रहती है | पाठको से गुज़ारिश है अपने सुझाव कमेंट्स, मेसेज़ के ज़रिये ब्लॉग या मेरे फेसबुक प्रोफाइल पे भेज सकते है |

अमित हर्ष

फेसबुक लिंक = https://www.facebook.com/amit.harsh

Wednesday, July 2, 2014



:: उर्दू के अन्य उर्दू लफ़्ज़ों से मिलते-जुलते शब्द ::


शब्द / लफ्ज़

अर्थ / मायने

1.        
अक्ल akl
: खाना, भोजन, Food, Meal
2.        
अक्ल अक़ल aql
: बुद्धि, समझ Mental Ability, Acumen, Intelligence



3.        
अकीक akeek
: उष्म, गरम Hot
4.        
अक़ीक़ aqeeq
: एक प्रकार का पत्थर जिसे धारण करने से धड़कन संयत रहती है घबराहट नहीं होती A sort of stone meant to ward off palpitation and nervousness
5.        
अक़ीक़ा aqeeqa
: मुंडन संस्कार, नवजात शिशु जा मुंडन तथा नामकरण जो मुसलमानों में जन्म के छठे दिन होता है A ceremony of naming and hair-cutting of a child when he is sex days old.



6.        
अराज़ी
भूमि, खेत, बोई-जोती जाने वाली ज़मीन Land, Field
7.        
अरीज़, अर्ज़ी,
याचिका, प्रार्थना-पत्र, निवेदन-पत्र  Petition , Application
8.        
अरीज़ा
वह पत्र जो कनिष्ठ द्वारा वरिष्ठ को लिखा जाए A letter written by junior to senior



9.        
आमिल (P : अवामिल)
1. अमल करने वाला Worker
2. कारीगर A Skilled Person
3. हाकिम, अधिकारी An Officer An Official
4. जादू-टोना करने वाला An Enchanter, Who Practices Black Magic
10.     
आलिम (P : उलमा)
विद्वान Learned Person, A Scholar,



11.     
इजलाल, इज्लाल
1. बड़प्पन, बुज़ुर्गियत, Elderliness, Magnanimity
2.प्रतिष्ठा, आदर, इज्ज़त Prestige Honour
3. शान Grandeur, Glory
12.     
इज़लाल, इज़्लाल
गुमराह करना Act Of Misleading



13.     
इत्मीनान
: 1. संतोष, संतुष्टि, Satisfaction 2. विश्वास, भरोसा Belief
14.     
इम्तिनान
: उपकार, एहसान  Obligation, Favour



15.     
एजाज़, ऐजाज़ 
: 1. चमत्कार Miracle  2. आजिज़ करना, परेशान करना Act of Teasing
16.     
एज़ाज़, ऐज़ाज़   
: प्रतिष्ठा, आदर इज्ज़त Prestige Honour



17.     
कर्ज़ karz
: गैंडा Rhinoceros
18.     
क़र्ज़ qarz
: ऋण, उधार Debt, Loan



19.     
काज़िब kaazib
: झूठा, झूठ बोलने वाला, मिथ्याभाषी, Liar, Untruthful
20.     
क़ाज़िब qaazib
: लालची, Greedy



21.     
ख़ूँ
: स्वभाव, फ़ितरत, Nature, Habit
22.     
ख़ूँ
: खून, लहू, रक्तBlood



23.     
खिलाफ़त
: वर्चस्व, हुकूमत, Command, Hold
24.     
खिलाफ़त
: मुखालफ़त, विरोध (नोट : जानकार इस प्रयोग को सही नहीं मानते )



25.     
चाक़ chaaq
: 1. स्वस्थ निरोग Healthy, Sound     2. सतर्क  Alert
26.     
चाक chaak
: 1. कटा हुआ Cut, Incised, Lacerated     2. फटा हुआ Teared



27.     
जंग jung
1. लड़ाई, युद्ध, समर A Battle, War
2. शत्रुता  Hostility, Enmity
28.     
ज़ंग zung
1. लोहे पर लगने वाला मोरचा, Rust
2. पीतल का छोटा घंटा A Gong of Brass
3. एक देश का नाम Name of a Country



29.     
जमील jameel
: बहुत सुंदर, रूप-संपन्न, खूबसूरत, Very Beautiful, Charming,
30.     
ज़मील zameel
: साथी, मित्र, A Friend, Companion,



31.     
जलील jaleel
: बड़ा, प्रतिष्ठित मोहतरम, शरफ़याब, Big, Large, Great, Elderly
32.     
ज़लील zaleel
: बेक़दर, तुच्छ, अपमानित, Mean, Base, Humiliated,



33.     
ज़ुल्म zulm
: सितम, तअद्दीअत्याचार, अन्यायCruel Act, Atrocity, Injustice, Tyranny
34.     
ज़ुल्मत zulmat
: अँधेरा अन्धकार, तीरगी, Darkness,



35.     
ज़ियाँ
: ख़सारा, नुकसान, घाटा, हानि, Loss, Damage, Deficit, Shortage
36.     
ज़िया
: प्रकाश, सूर्य की रौशनी, Sunlight



37.     
जिरह jirah
: 1. हुज्जत, खुचुर Act of Arguing, Wrangling
: 2. बहस, शास्त्रार्थ, दलील, वार्ता, संवाद, वाद-विवाद Discussion, Debate
38.     
ज़िरह zirah
: लोहे की कड़ियों से बना हुआ कवच, बख्तर



39.     
जौज़ा jauzaa
: मिथुन राशि Gemini, the Sign of Zodiac
40.     
ज़ौजा zaujaa
: पत्नी, जोरू  Wife
* ज़ौज = 1. पति, ख़सम Husband 2.  युग्म, युगल, जोड़ा Pair
* ज़ौजियत = 1. विवाहित अवस्था State of being Married 2. पत्नीत्व Wifehood



41.     
मग़मूम
: ग़म में डूबा हुआ, ग़मगीन, रंजीदा Grief-Stricken, Sad
42.     
महमूम
: 1. बुख़ारज़दा, ज्वर से पीड़ित Suffering From Fever 2. संतप्त, Grieved



43.     
मज़मूम
: 1. बुरा, ख़राब, जिसकी मज़म्मत, बुराई, या निंदा की गई हो Bad
: 2. अश्लील Obscene, Vulgar
44.     
मज़मूम
: 1. मिलाया हुआ सम्बद्ध किआ हुआ Connected, Related
: 2. अक्षर जिसपरपेशया उकार की मात्रा अथवा चिन्ह लगा हो A Letter Marked With ‘U’ Sign In Urdu Script.



45.     
मज़मून (P : मज़ामीन)
: 1. विषय Subject 2. लेख An Essay, Article,
46.     
ममनून
: शुक्रगुजार, अनुगृहित, कृतज्ञ Grateful, Thankful, 

* ममनूनीयत = शुक्रगुजारी, कृतज्ञता Gratitude,



47.     
मजाज़ majaaz
: 1. समर्थ Capable, Eligible, Deserving,
: 2. जिसे क़ानून या नियम आदि के अनुसार कोई काम करने थे हक़ मिला हो Empowered, Authorized Person
: 3. नियमानुसार मिला हुआ काम या सामर्थ्य A Privileged, Capacity
48.     
मिज़ाज mizaaj
: 1. तासीर, किसी पदार्थ का वह मूल गुण जो सदा  Property
: 2.
प्रवृतिDisposition, Nature
: 3. शरीर या मन की दशा, तबीयत, दिल Mood
: 4. अभिमान, घमंड, शेखी,



49.     
मस्कीन
: निवासी Resident, Dweller, Inhabitant,
50.     
मिस्कीन
: ग़रीब, दीन, दुखी  Poor, Destitute,  Indigent,



51.     
मुक़र्रर muqarrrr
: 1. इक़रार किया हुआ, निश्चित Agreed, Decided
: 2. तअय्युन, तैनात, नियुक्त, नियत  Appointed
52.     
मुकर्रर mukarrr
: दुबारा, फिर से Again, Once More



53.     
मुश्तक़
: 1. बहुत क्रुद्ध Very Angry 2. व्युत्पन्न दूसरे शब्द से निकला हुआ या बनाया हुआ Derived
54.     
मुश्ताक़
: उत्सुक, अभिलाषी, Eager, Desirous



55.     
मुसालमत
: मित्रता Friendship
56.     
मुसाहमत
: सहभागिता Partnership



57.     
मुसालहत
: समझौता, Compromise
58.     
मुसाहलत
: आलस्य, शिथिलता Laziness, Sloth,



59.     
नज्म najm
: तारा, सितारा  Star, Stellar, Interplanetary, Planet,
60.     
नज़्म नज़म nazm
: 1. कविता Poem 2. व्यवस्था प्रबंध Administration, Management
61.     
नज़म nazam
: कोहरा, धुंध Fog, Mist



62.     
नाहिद
:  युवती A Young Girl, Damsel
63.     
नाहीद
: शुक्र ग्रह Venus



64.     
फ़िक़रा
: 1. वाक्य Sentence  2. झांसा,पट्टी A Dodge, Trickery 3. व्यंग्य Sarcasm, Taunt
65.     
फ़िरक़ा
: 1. जाति A Tribe, Clan 2. जत्था  A Group, Batch, Gang 3. संप्रदाय सम्प्रदाय, पंथ A Community, Sect

2 comments:

  1. अमित जी आपने जो उर्दू शब्दों को बताया है वह बहुत ही अच्छे है। कई शब्द हम लोग बोलते है पर पता नई होता है की उनका मतलब क्या है।आपने बहुत ही अच्छा लिखा है।आप ऐसे ही तथ्यों को शब्दनगरी पर भी लिख सकते हैं।

    ReplyDelete
  2. My deep appreciation to Amit ji for popularising urdu in devnagari.Your service to the urdu literature is invaluable!

    ReplyDelete