कुछ
मिलते-जुलते, हम-शक्ल उर्दू लफ्ज़ ग़लतफ़हमियाँ शक़--शुबा पैदा करते है | ये ब्लॉग ऐसे लफ़्ज़ों इकट्ठा करने की तथा देवनागरी लिपि में पेश करने की एक बामअनी मुनकसिर कोशिश है| आसानी बेहतर समझ के लिए हिंदी अंग्रेजी शब्दों को भी समाहित किया गए हैं इस मजमूये में |

इस ब्लॉग निम्न दो पेज़ में बांटा गया है :

1. उर्दू के अन्य उर्दू लफ़्ज़ों से मिलते-जुलते शब्द

2. उर्दू के हिंदी व अंग्रेजी से मिलते-जुलते शब्द

ये संकलन मेरे निजी, व्यवहारिक जानकारियों कुछेक डिक्शनरी, शब्दकोश, लुगत आदि की बुनियाद पे तैयार किया गया है | ऐसे संकलनों में लगातार सुधार सुझाव की गुंजाइश रहती है | पाठको से गुज़ारिश है अपने सुझाव कमेंट्स, मेसेज़ के ज़रिये ब्लॉग या मेरे फेसबुक प्रोफाइल पे भेज सकते है |

अमित हर्ष

फेसबुक लिंक = https://www.facebook.com/amit.harsh

Wednesday, July 2, 2014



:: उर्दू के हिंदी व अंग्रेजी के मिलते-जुलते शब्द ::


शब्द / लफ्ज़

अर्थ / मायने

हिंदी
अम्बर
: आकाश Sky
उर्दू
अम्बर
: इत्र, Scent



हिंदी
जन jan
: लोग, लोक, व्यक्ति, Public, Community
उर्दू
ज़न zan (P : ज़नान)
: औरत, स्त्री, महिला, जोरू, पत्नी Wife, Consort



हिंदी
तर्क
: बहस, जिरह Argument, Contention
उर्दू
तर्क
: परित्याग, सम्बन्ध विच्छेद, Desertion, Giving-Up



हिंदी
शरीर
: जिस्म, अंदाम, Body, Physical Structure
उर्दू
शरीर
: शैतान, शरारती, Naughty, Impish



हिंदी
संग
: साथ Join, With, Together, Togetherness
उर्दू
संग
: पत्थर Stone



हिंदी
सागर
: समुद्र, समंदर, Sea
उर्दू
साग़र
: प्याला, मद्य-पात्र, शराब का प्याला Glass of Liquor, Wine-Cup



अंग्रेजी 
Suffer सफ़र
: कष्ट, पीड़ा Pain, Agony
उर्दू
सफ़र
: यात्रा Journey, Travel



अंग्रेजी 
Rave रेव
: उत्साह, हो-हल्ला, मौज-मस्ती, Enthusiastic, Rant, Rage, 
उर्दू
रेव
: कपट, छल Deceit, Fraud



No comments:

Post a Comment